मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 15 -- बड़हलगंज। मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने छितौना बुजुर्ग गांव निवासी बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजवा दिया। पुलिस के अनुसार छितौना गांव निवासी प्रशांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 15 फरवरी की रात वह बारात से लौट रहे थे। गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे जगदीश यादव, विशाल यादव, मुकेश यादव, कृष्ण यादव, अंश यादव समेत अन्य लोगों ने रॉड, हॉकी और पंच से हमला कर दिया। हमले में प्रशांत सिंह बेहोश हो गए थे। आरोपियों ने उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.