मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारापट्टी गांव में मंगलवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2023 में पड़ोसियों के साथ मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में कांड दर्ज था। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि लाल पासवान और सौरभ पासवान से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...