गढ़वा, अप्रैल 12 -- कांडी, प्रतिनिधि। सुंडीपुर स्थित कोयल नदी पुल पर कांडी के तीन युवकों के साथ मारपीट करने व पैसा व सोने का चेन लूटने के मामले में पुलिस ने नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि पीड़ित युवकों द्वारा मिले आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुंडीपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय चौधरी, अमित चौधरी व चंदन चौधरी शामिल हैं। कांडी निवासी निरंजन कुमार, विवेक प्रकाश व कुश कुमार ने कहा कि 10 अप्रैल की रात 12 बजे पलामू के हैदरनगर से अपनी निजी वाहन से कांडी आ रहे थे। उसी दौरान सुंडीपुर कोयल नदी पुल पर कुछ लोग पेड़ की डाली से रास्ता जाम कर खड़े थे। रुकने के बाद उनके के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घ...