मारपीट और बंटवारे के विवाद में सात लोगों का शांतिभंग में चालान
औरैया, जून 26 -- थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मारपीट और घरेलू बंटवारे के विवाद के बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। सभी आरोपितों का चालान कर उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, दिलीपपुर गांव में शराब के नशे में मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए मुकीम पुत्र संजीत खान, अवसाद पुत्र मनजीत, गोरे पुत्र मनजीत तथा हबीब खान पुत्र इतवारी लाल को हिरासत में लिया गया। वहीं, ग्राम चिंता का नगला में घरेलू बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने सतवीर पुत्र बैजनाथ, कोतवाल पुत्र बैजनाथ और रूप सिंह पुत्र बैजनाथ को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.