कन्नौज, मार्च 6 -- इन्दरगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र में होली के दिन मारपीट, बलवा और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। 4 मार्च को ग्राम गुमदापुर निवासी श्यामजी नायक ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनके भाई विकास, दोस्त अभिषेक तथा मां गुमता देवी के साथ लाठी-डंडों और तमंचे से मारपीट की। आरोपियों ने ईंट-पत्थर भी फेंके और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 5 मार्च को इन्दरगढ़ थाने में विभिन्न धाराओं में 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दबिश देकर आठ आरोपियों को ग्राम गुमदापुर तिराह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.