जौनपुर, अप्रैल 4 -- बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के खुंशापुर निवासी विपिन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता ने करीब 50 वर्ष पहले गांव के मेघई तिवारी से जमीन का बैनामा कराया था, जिस पर तब से परिवार का कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि इसी जमीन को लेकर भोलानाथ शुक्ल के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही थी। 24 मार्च को विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। फायरिंग का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तेजीबाजार पुलिस ने पिता, पुत्र, पत्नी, पुत्री और चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...