प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बहन के घर हुए पारिवारिक विवाद का समझौता कराने पहुंचे युवकों ने आवेश में आकर मारपीट और फायरिंग की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी मामले में पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा कारतूस और दो बाइक बरामद किया। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बजहाभीट गांव निवासी कृपा शंकर मौर्य पुत्र प्रमोद कुमार का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। उसकी पत्नी ने अपने मायके फोन किया तो परिजन रात में ही बाइक से उसके घर पहुंच गए। पारिवारिक समझौते के दौरान बात नहीं बनी तो मायके पक्ष के लोगों ने आवेश में आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। फायरिंग करते हुए जान से मारने की ...