मारपीट और फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
रांची, जून 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में तैनात सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ के जवानों ने बेंगलुरु भाग रहे मारपीट और आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया। इसके बाद सीआईएसएफ ने दोनों आरोपियों को एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के गया जी निवासी अरशद रेहान और मो शाहबाज आलम शामिल है। बताया जा रहा कि गया जी के चेरची थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने एक पक्ष के लोगों की न सिर्फ जमकर धुनाई की, बल्कि कई राउंड फायरिंग भी की थी। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इसी बीच गया जी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों प्राथमिकी अभियुक्त गया जी छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.