मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी हर्ष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गुरुवार रात आरोपियों ने अन्य युवकों के साथ मिलकर किला तिराहे के पास मारपीट-फायरिंग कर एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब एक बजे रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र में किला तिराहे के पास प्रेम स्वीट्स के सामने युवकों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो दोनों पक्ष एक दूसरे को जान से मारने की नियत से फायरिंग और हमला कर रहे थे। बवाल में लकी सैनी नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में रामगंगा विहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.