आदित्यपुर, दिसम्बर 22 -- गम्हरिया। मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में एक महिला ने पति पर ग़म्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शादी के कुछ वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा। मामले को लेकर दो बार गम्हरिया थाना में आपसी समझौता भी हुआ। इसके बाद भी पति मारपीट व प्रताड़ित करता रहा। इसके बाद महिला ने गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.