रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में होली खेलकर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट और पिस्टल तानने के मामले में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आवास विकास निवासी आश्रय अरोरा पुत्र सतीश अरोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की दोपहर उनका भाई हिमांशु अरोरा नियर पाल फोर्ड, नैनीताल रोड स्थित अपनी दुकान पर होली खेलकर कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी सामने से चार बाइक पर सवार नौ से दस युवक कार के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दो युवकों ने पिस्टल निकालकर हमला कर दिया। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने कांच की बोतल से हिमांशु के सिर पर वार कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.