अमरोहा, अप्रैल 7 -- अमरोहा, संवाददाता। रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्ष के 28 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद से आरोपी गांव से फरार हैं।जानकारी के मुताबिक रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में सोमवार को ग्राम प्रधान शमशाद उर्फ भूरा के भाई नौशाद व कय्यूम पक्ष आपस भिड़ गए थे। जमकर हुई मारपीट में पथराव भी हुआ था। दरअसल, दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई दिन से तनाव बना हुआ था। घटना में दोनों तरफ से चार लोग घायल हुए थे। झगड़े से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए हालात काबू किए थे। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों ही पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.