सोनभद्र, जून 29 -- चोपन। बारात से लौट रहे तीन लोगों के साथ मारपीट और कथित लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने जुगैल थाना क्षेत्र के टोला उजरा गांव निवासी दुर्गालाल की तहरीर पर मामले की जांच शुरु कर दी है। दुर्गालाल ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने छोटे भाई राजकुमार की बारात से पिपरा गांव से लौट रहे थे। द्वार पूजा की रस्म के लिए घर में रखे पैसे लेने जा रहे थे। आरोप है कि पिपरा गांव से कुछ दूरी पहले तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और उनके पास मौजूद नकदी छीन ली। बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ...