उरई, अप्रैल 20 -- उरई। संवाददाता काशीराम कालौनी कालपी की रहने वाली महिला सीमा देवी पत्नी रामसिंह ने कुछ लोगों पर दबंगई दिखाने के आरोप लगाते हुए मारपीट कर और जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है।सीमा देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाए हैं कि 19 अप्रैल को 8.30 बजे रात्रि में अचानक एक युवक अपने अन्य 8-10 साथी गाली-गलौज करते हुये अपने हाथों में कट्टा व एक रायफल एवं लाठी-डण्डा लिये घर में घुस आये और मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे। उक्त लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर शिकायत की तो तुम्हें व तुम्हारे पुत्र को जान से मार देगे। सीमा देवी ने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही करने की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.