मारपीट और धमकी के मामले में पीड़ित ने घोसी थाने में किया शिकायत, जांच में जुटी पुलिस टीम
मऊ, जून 6 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धनौली निवासी शिवमने घोसी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पांच जून की शाम को वह किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में एक नामजद समेत सात अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए थे। मारपीट के दौरान उनके हाथों में लोहे की रॉड समेत अन्य हथियार थे। पीड़ित ने घोसी थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दिया था। घटना के बाद उसने क्षेत्राधिकारी घोसी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हएु आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.