मारपीट और धमकी का आरोप, पांच नामजद
जौनपुर, जून 26 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उगापुर गांव में एक महिला के साथ कथित मारपीट एवं अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उगापुर निवासी दुर्गावती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 17 जून की रात गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बीते बृहस्पतिवार को सुरेरी थाने पर सुग्रीव पटेल, सुजाल पटेल, गणेश पटेल, दुर्गावती मौर्य और नगमा देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बुधवार की रात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.