अलीगढ़, मार्च 27 -- खैर। गांव बिसारा निवासी पीड़ित जितेन्द्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई रोहित की शादी 22 फरवरी 2025 को थाना अहमदगढ़, जिला बुलंदशहर निवासी मनीषा के साथ बिना दहेज के हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही भाभी घर में आए दिन विवाद करती रहती है। पीड़ित का यह भी कहना है कि उसका भाई रोहित उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाता है, जिसकी कथित रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। जितेन्द्र के मुताबिक भाभी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या की धमकी देती रहती है। 18 मार्च की दोपहर भाभी के पिता और भाई घर में आ गए और बिना किसी बात के उसके भाई रोहित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस मामले में पीड़ित ने डिगंबर और लोकेन्द्र निवासी अहमदगढ़,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.