मुरादाबाद, फरवरी 14 -- थाना भगतपुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने पति पर मारपीट करने और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती का विवाह उत्तराखंड के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट करता था ,उसे कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखता था, जिससे वह बीमार हो गई। आरोप है कि 29 जनवरी की रात जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ था, तभी उसके ननदोई ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद वह मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह अपनी मां के साथ थाना भगतपुर पहुंची। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी, जिस पर भगतपुर पुलिस ने आरोपी मनीस मलिक और सलमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.