प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के जालपा का पुरवा अशोग गांव निवासी शंकरा देवी पत्नी श्रीराम पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो दिसंबर की सुबह करीब 7:30 बजे मोहल्ले का एक परिवार उसकी छत पर डाली गई फाइबर की चादर को तोड़ रहे थे। उसने मना किया तो उसे लाठी-डंडे से मारा पीटा। ईंट-पत्थर फेंके, उसके घर के सामने लगे कैमरे को तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता शंकरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने राम सुमेर पटेल, शिव पूजन पटेल, विनीता पटेल, अनीता पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.