नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। कमिश्नरेट क्षेत्र में बुधवार को होली के दौरान सेक्टर-सोसाइटियों और गांवों में मामूली बातों पर मारपीट की सूचनाएं मिलीं। पुलिस दिनभर सूचनाओं पर दौड़ती नजर आई। पुलिस ने झगड़ा करने वाले 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ दिया। हालांकि, सेक्टर-79 एक सोसाइटी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी का होने का दावा किया गया। वीडियो में होली के दिन रंग खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। वीडियो एक मिनट 27 सेंकेंड का है। वीडियो में कुछ लोग हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं और मारपीट हो रही है। भीड़ में कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में कोई सूचना और शिकायत नहीं मिली। वहीं, शहर के सेक्टर-सोसाइटियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.