रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 26 मार्च को काली मंदिर में कीर्तन के दौरान एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल युवक सचिन के मौसेरे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ट्रांजिट कैंप थाने में जगतपुरा निवासी शिवम पुत्र शिव मंगल यादव ने दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को डुगलू, शोभूज और जग्गी अपने अन्य साथियों के साथ सचिन यादव के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने सचिन पर धारदार हथियार, बेल्ट और हाथ के कड़ों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर उसे बचाया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में घायल सचिन को अस्पताल में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.