रामपुर, जून 29 -- थाना गंज क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहबाद गेट स्थित मोहल्ला खटकान निवासी कलीम पुत्र इब्राहिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी इमरान, काशिफ और निजाम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में तीन पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ...