मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज
वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। बीएचयू में मरीज का दवा लेने लंका पहुंचे रजनीश कुमार आर्या निवासी गोइठहां, सारनाथ का आरोप है कि शुक्रवार की रात गेट के पास सावन गेस्ट हाउस के कटरे में गंगा मेडिकल स्टोर्स पहुंचा। वहां कर्मचारी मनोज कुमार से पूछा कि यह दवा आपके पास है क्या। मनोज कुमार बोले कि नहीं है। फिर मेरे पूछने पर कि यह दवा कहां मिलेगी । तब मनोज कुमार ने गाली गलौच करते हुए कहा कि सबका ठेका लिए हैं क्या। गाली का विरोध करने पर मनोज कुमार और अन्य लोग मारने पीटने के साथ ही सीने पर मारते हुए धक्का देकर नीचे गिरा दिए और बोले कि भाग जाओ नही तो जान से मारकर फेकवा देगें । यह भी पढ़ें- अनुसंधान सहायक से मारपीट, चेहरे व आंख में आई चोट पीड़ित ने लंका थाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.