बुलंदशहर, जुलाई 8 -- ग्राम चोवला थाना जानी जिला मेरठ निवासी अमित पंवार ने अपनी कंपनी के ही लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमित पंवार ने बताया कि वह गुलावठी में स्वाभिमान माइक्रोफाइनेंस कम्पनी में बतौर जोनल हैड काम करता है। अपने ब्रांच हेड सुदीप यादव के साथ ग्राम खुशहालपुर में कस्टमर समीना के घर उसके वित्तीय लेनदेन से सम्बंधित गड़बड़ी की समीक्षा के लिए गया था। लौटते समय ब्रांच हेड सुदीप यादव उसे मैन रोड से ना लाकर जंगल के रास्ते लेकर चला। जिस पर उसने मैन रास्ते से ही चलने को कहा। इस पर सुदीप ने रास्ते पर कुछ व्यक्तिगत काम है कि बात कही। कुछ दूर आगे चलने पर पीछे से बाइक पर दो लड़के अनुज कुमार और गुलशन जो ब्रांच पर कलेक्शन का काम करते हैं, अपनी बाइक उसकी बराबर में लाकर तीनों लोगों...