मारपीट और जानलेवा हमले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 17 -- पाकबड़ा/मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना पुलिस ने करीब दो माह पूर्व हुए मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाजिद अली के भाई साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार ने बताया कि 21 मार्च को करनपुर गांव निवासी अरशद ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में अरशद ने बताया था कि 20 मार्च की रात उनका चालक ने ट्रक खड़ा कर रहा था उसी दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाजिद अली के बेटों ने उससे विवाद कर उसके साथ मारपीट कर दी थी। उस समय मामला शांत करा दिया गया था। अरशद ने आरोप लगाया कि अगले दिन जब वह ईद की नमाज पढ़कर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे घेर कर उसके ऊपर हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उस दौरान पत्थरबाजी भी हुई थी। एसओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.