मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में दो पर मुकदमा
गोरखपुर, जून 5 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर-2 पंडित टोला निवासी युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अभिषेक राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे भोजन करने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के विशाल निषाद और अजीत निषाद बाइक से पहुंचे और गलत दिशा से आते हुए उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी, जिससे वह गिर गया। अभिषेक का आरोप है कि गिरने के बाद दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर 14 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप है कि जाते समय एक आरोपित ने शराब की बोतल से उसके सिर पर हमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.