शाहजहांपुर, मार्च 10 -- पुवायां क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीओ से शिकायत के बाद की गई। गांव ढकिया खुर्द निवासी करन पुत्र तेजराम ने बताया कि देवस्थान के पास छप्पर डालने के लिए उसकी पताई रखी थी। नौ मार्च की सुबह गांव के रितेंद्र पुत्र रामबहादुर, रामू पुत्र बांकेलाल व दो अन्य लोग वहां पहुंचे और पताई हटाने को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से करन की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी शिल्पी को भी पीटा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...