विकासनगर, मार्च 17 -- थाना सहसपुर क्षेत्र के हिन्दूवाला गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हिन्दूवाला निवासी मदन पुत्र प्रशुराम ने कोतवाली सहसपुर में दी तहरीर दी है। बताया कि सात मार्च की शाम चार बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही जगदीश, जगतराम, कृपाल, परमाल, महेंद्र, दिलीप कुमार पुत्र बग्गाराम, नीशु पुत्र जगतराम, सन्वी, बिट्टू, सुरेश पुत्र जगदीश तथा सूरज और आकाश पुत्र महेंद्र उसके घर आए। आरोप है कि बिना किसी बात के आरोपियों ने पत्थरों और डंडों से हमला कर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों पर जमीन कब्जाने के प्रयास का भी आरोप ...