अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिट्टा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट और छेड़खानी के आरोप के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पोखरभिट्टा गांव में दयाराम यादव व रमेश सिंह के बीच बीते 29 मार्च को भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। मामले में एक पक्ष की लड़की ने अभिषेक सिंह, आयुष सिंह पुत्र रमेश सिंह व रमेश सिंह पुत्र राज नारायण सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी और छेड़खानी की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं रमेश सिंह ने भी तहरीर देकर मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में दयाराम यादव पुत्र रामनिवास, शिवम यादव, बदामा देवी व कुमकुम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.