मारपीट और छेड़छाड़ में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उरई, अप्रैल 16 -- कोंच। संवाददाता मारपीट करने और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।कस्बे के तिलक नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अप्रैल की रात 8 बजे वह मंदिर से वापस अपने घर को लौट रही थी। रास्ते में उसके बेटे के मित्र शिवा की कार को सुशील और उसके बेटे आयुष सहित बंटे, अरुण, अंशुल ने रोक लिया।जब विरोध किया तो उक्त लोग उसके साथ गाली गलौज कर छेड़छाड़ करने लगे। भागकर वह अपने घर में घुसी तो पीछे से उक्त लोग घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की, साथ ही बेटे के मित्र शिवा को भी पीटा जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी लोग भाग गए। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.