रांची, अगस्त 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और नकदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। बरियातू सरहुल नगर निवासी जयनारायण लकड़ा ने सभी के विरुद्ध बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जयनारायण लकड़ा ने आवदेन में कहा कि उनकी शादी वर्ष 2017 में प्रियंका तिर्की से हुई थी। आरोप है कि वैवाहिक विवाद को लेकर पत्नी और उसके परिजन लंबे समय से उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं। आवेदन के अनुसार, 22 जून को पत्नी प्रियंका तिर्की अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंचीं। वहां उनके और पिता के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आई उनकी मां के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है, जिससे उन्हें चोट आई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जयनारायण ने...