मारपीट और गोलीबारी में चार आरोपित गिरफ्तार
आरा, जून 7 -- आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी बुटेश्वर नाथ पांडेय, रोहित कुमार, उसी थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह और राजकमल सिंह शामिल हैं। पुलिस अनुसंधान में चारों का नाम आया था। एसपी राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। बता दें कि बुधवार को रामापुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। उस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी की गई थी। उस मामले में पुलिस के बयान पर दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.