आरा, जून 22 -- आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर उपजे विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी दिनेश यादव का पुत्र आशीष यादव है। वह कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है। उसे सदर अस्पताल रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि तीन मई को रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा और वर्चस्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। उस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी की गई थी। उस मामले में पुलिस के बयान पर दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्...