मारपीट और गहना छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, जून 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव में मारपीट एवं गहना छीनने के मामले में एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आम तोड़ने के दौरान गांव के कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और लोहे की रॉड तथा डंडे से मारपीट करने लगे। आवेदन में कहा गया है कि मारपीट के दौरान महिला घायल हो गई तथा उसके गले से सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली गई। घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट और गहना छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.