मारपीट और कार पर पथराव किया
वाराणसी, मई 22 -- चौबेपुर (वाराणसी)। रामचन्दीपुर निवासी सुनील कुमार यादव से बुधवार दोपहर मारपीट एवं उनकी कार पर पथराव का मामला सामने आया है। उन्होंने चौबेपुर थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। सुनील के अनुसार वह बुधवार दोपहर कार से गोबरहा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार कार के सामने आ गया और टक्कर मार दी। विरोध पर गाली-गलौज करने लगा तथा कार से उतरते ही सुनील की शर्ट फाड़ दी। जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि युवक नशे में था। जब वह कार लेकर वहां से निकलने लगे तो आरोपी ने ईंट-पत्थर चलाकर कार क्षतिग्रस्त कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.