शामली, मई 30 -- कैराना। घर में घुसकर मारपीट करने तथा महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। विवाद के दौरान पथराव भी हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, पुलिस मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का बता रही है। मोहल्ला इकबालपुरा निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि तभी विपक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ तथा परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर आरोपियों ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान हुए पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि मामले में ...