मारपीट और आगजनी, तीन गिरफ्तार
जौनपुर, अप्रैल 26 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। सरौना गांव में गुरुवार की रात भू-विवाद को लेकर हुई मारपीट और आगजनी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी आसाराम सरोज और रमेश सरोज के बीच आबादी की जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे आसाराम सरोज अपने पुराने छप्पर पर नया छप्पर रखने की तैयारी कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट, तीन घायल आरोप है कि उपद्रवियों ने छप्पर में आग लगा दी, जिससे आसपास के चार छप्पर जलकर राख हो गए। घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.