फरीदाबाद, दिसम्बर 2 -- पलवल। क्राइम ब्रांच पलवल ने मारपीट और अपहरण के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 6 नवंबर 2024 की रात शेखपुरा निवासी यासीन के साथ हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को पकड़ चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक उपरोक्त मामले में क्राइम ब्रांच ने मोहन नगर निवासी सलीम उर्फ सरदार और गजराज को गिरफ्तार किया। दोनों ने 6 नवंबर की रात एक शादी समारोह में यासीन और उसके साथियों पर हथौड़ों व लाठियों से हमला किया तथा यासीन का अपहरण कर मोहन नगर स्थित एक ऑफिस में ले जाकर मारपीट की। प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार इस मामले में पहले ही नामजद आरोपी अशफाक को एनडीपीएस के एक अन्य केस में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी फरदीन भी पकड़ा जा चुका है, वहीं एक किशोर अभिरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.