मारपीट और अनर्गल टिप्पणी में सपा नेता पर केस
वाराणसी, मई 28 -- दानगंज (वाराणसी)। हथियर कलां में मारपीट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के विवाद में सपा नेता अधिवक्ता नीरज यादव समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ चोलापुर पुलिस ने केस दर्ज किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव उर्फ धनंजय की तहरीर पर कार्रवाई की गई। बता दें कि 25 मई को हथियर खुर्द गांव निवासी नीरज यादव और टिसौरा गांव निवासी अजय यादव के बीच लेन-देन के सवाल पर विवाद हो गया। आरोप है कि नीरज यादव ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अजय यादव की पिटाई कर दी। उन्होंने दिनेश यादव के घर में छिपकर किसी तरह जान बचाई। यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाला सपा नेता गिरफ्तार वह घटना की सूचना देने थाने जा रहे थे। आरोप है कि नीरज यादव ने उन्हें फिर पीटा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.