भदोही, अगस्त 11 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में एक राय होकर मारपीट, अपमान करने तथा गाली-गलौज, आपराधिक धमकी और जातिगत उत्पीड़न के चार दोषियों को दो साल छह माह की सजा एवं 12 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के नटवां गांव में सात अक्तूबर 2020 को जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी। शिवचंद को एक राय होकर मारपीट, अपमान करने एवं गाली-गलौज, आपराधिक धमकी और जातिगत उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। मामले में तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामनाथ यादव, राजकुमार यादव, राजनाथ यादव, केशव यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। प्रकरण की जांच, साक्ष्यों को एकत्रित करके समय पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। ...