हाथरस, मार्च 28 -- मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज -(A) सहपऊ। कोतवाली के गांव नगला कली निवासी लाहौर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में उसने कहा है कि वह अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ​ही हरिओम सिंह ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में वह उसे गाली देने लगा। मना करने पर उसने अपने ही परिवार के रवी कुमार ,सोनवीर एवं सोनू को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। इससे उसे काफी चोट आई हैं। आरोपिायें ने जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...