फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- नवाबगंज। थाना मेरापुर के गांव गिलौदा निवासी केलावती शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे कूड़ा डालने घर से बाहर जा रही थी। तभी गांव के ही निवासी युवक व उसके परिजनों ने केलावती को गांव में बने मंदिर पर रह रहे पुजारी को गांव में बसाने का आरोप लगाकर गाली गलौज किया। िवरोध करने पर युवक व उसके परिजन केलादेवी को लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। बचाने आई पुत्री रागिनी व जेठानी मलादेवी को भी मारपीट की। मारपीट में केलादेवी घायल हो गई और उनकी पुत्री रागिनी व जेठानी मलादेवी चोटिल हो गयी। सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे पायलट िवकास व ईएमटी अमित कुमार ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.