आगरा, मार्च 26 -- ढोलना थाना क्षेत्र में गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने गत दिनों ग्राहक सेवा केंद्र व मेडिकल संचालक से लूटपाट व मारपीट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने थाना में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है और कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। ढोलना थाना में इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि ढोलना के नगला मनी निवासी नंद किशोर पुत्र ओमप्रकाश से एक लाख 73 हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान की लूटपाट हुई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में उन्होंने जांच पड़ताल की तो उन्हें जानकारी ...