प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- लालगंज। मारपीट और धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी गांव की केवला देवी पत्नी रोंघई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि पांच मार्च की रात करीब नौ बजे रंजिश में उसका बेटा दिनेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर बचाव में पीड़िता पहुंची तो आरोपी दिनेश ने गांव के संतोष पुत्र संकठा के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.