प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के खुशियाल का पुरवा सिया गांव निवासी राम भरोस का 48 वर्षीय बेटा राम नरेश अपने घर के समीप के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर से तार से घेर रखा है। 13 मार्च की सुबह करीब सात बजे रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग पहुंचे खेत में लगाए गए दो बंडल तार को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर घर में घुसकर मारा पीटा और घर में रखे सामानों को तोड़ डाला। पीड़ित राम नरेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पप्पू उसकी पत्नी शकुन्तला, हरीप्रसाद, मुलायम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...