प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के जुड़वानी का पुरवा रहवई गांव निवासी पारसनाथ ने न्यायालय में वाद दायर किया। 25 जुलाई 2025 की शाम उसकी पत्नी राजकली अपने घर के भीतर बैठी थी। तभी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे। गालियां देते हुए उसकी पत्नी से धक्कामुक्की करने लगे, उसके बीच-बचाव करने पर उसको भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपियों ने बाहर रखी कुर्सियां तोड़ दी। पुलिस को मामले की तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कमलेश यादव, अखिलेश यादव, राम सजीवन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.