देवघर, मार्च 11 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल रोड पर कार से धक्का मारने के बाद मारपीट कर छिनतई करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जसीडीह बाजार निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि अपनी बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिनेमा हॉल के समीप एक अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने इसका विरोध किया तो कार सवार चार लोग नीचे उतर गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गले से सोने की चेन छीन ली और जेब में रखे चार हजार रुपए भी ले लिए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.