दुमका, जून 25 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा निवासी संजीदा बीवी (25), पति साजिद अंसारी ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट, छेड़खानी एवं चांदी की चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में संजीदा बीवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी इसराइल अंसारी, परवीन खातून एवं मदीना खातून ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की तथा उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान छेड़खानी की गई और गले से लगभग तीन भर वजन की चांदी की चेन भी छीन ली गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए हंसडीहा थाना में कांड संख्या 66/26, दिनांक 23 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 74, 76, 109(1), 303(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथम...