बस्ती, जनवरी 7 -- पैकोलिया। थानाक्षेत्र के गड़हा दलथम्हन गांव में एक युवक की पिटाई कर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के गड़हादलथम्हन निवासी हनुमान शरण सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई कालीरमन सिंह सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाकर पहले से ही गांव के हिस्ट्रीशीटर अष्टभुजा सिंह उर्फ राहुल, अजय सिंह उर्फ टुन्नू, सुरेंद्र बहादुर सिंह और तीन अन्य अज्ञात लोग अपशब्द कहते धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से मारने-पीटने लगे। उसके भाई ने जब शोर मचाया तो फायर कर दिया और मृत समझ छोड़कर चले गए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया है कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोटिल को मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.