घाटशिला, मार्च 22 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया- धालभूमगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर मारदाबांध से झरिया गांव तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। विगत दिनों हुई मामूली बारिश से ही सड़क पर उभरे गड्ढे पानी से भर गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विदित हो कि यह सड़क चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से झरिया गांव को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस सड़क से होकर कई विद्यालयों के विद्यार्थी स्कूल आते हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है। सड़क के जर्जर होने के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने में भी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.